BJP के लोग लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानते, देश में तानाशाही कर रही मोदी सरकार- खड़गे

नई दिल्ली, 15 फरवरी - भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार के औरंगाबाद पहुंच चुकी है। यहां एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के लोग लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानते हैं। बीजेपी देश में तानाशाही कर रही है।