मशहूर रेडियो प्रस्तोता और 'गीतमाला' की सुनहरी आवाज़ अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में निधन 

मुंबई, 21 फरवरी - मशहूर रेडियो होस्ट अमीन सयानी का 91 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने कहा कि पिता को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। 21 दिसंबर 1932 को जन्मे अमीन सयानी रेडियो जगत के सुपरस्टार थे। रेडियो को पहचान दिलाने में उनका बहुत योगदान रहा। 'गीत माला' उनके लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है।