भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी गुट ने किया चंडीगढ़ देहरादून मार्ग जाम

यमुनानगर, 22 फरवरी - खनौरी बॉर्डर पर युवक की गोली लगने से हुई मौत के बाद आज भारतीय किसान यूनियन गुरनाम सिंह चढूनी गुट ने यमुनानगर में नेशनल हाईवे चंडीगढ़ देहरादून मार्ग पर गांव कैल के पास जाम लगाकर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे क्योंकि अब हरियाणा का किसान पंजाब के किसानों के साथ आज खड़ा हुआ है और ऐसे में जिस युवक की मौत हुई है उसके परिवार को उचित मुआवजा दे नहीं तो यह आंदोलन और बड़ा होगा यमुनानगर के आंदोलन में उत्तर प्रदेश से भी कुछ लोग शिरकत करने के लिए पहुंच गए थे।