महाराष्ट्र : फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत 

मुंबई (महाराष्ट्र), 24 फरवरी - मुंबई के गोरेगांव इलाके में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ।