जामताड़ा में रेल दुर्घटना में लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है - द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 28 फरवरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "झारखंड के जामताड़ा जिले में एक रेल दुर्घटना में अनेक लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"