आज विधानसभा में लोकतंत्र का हनन हुआ- प्रताप सिंह बाजवा

चंडीगढ़, 4 मार्च - विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में लोकतंत्र का हनन किया गया है। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि अगर पंजाब के लोग सिर पर ताज पहना सकते हैं तो वे उतार
भी सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं भगवंत मान द्वारा दी गई चुनौती को स्वीकार करता हूं कि वह जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं भी उसी क्षेत्र से उनके सामने चुनाव मैदान में उतरूंगा।