देशभर के सभी 700 ज़िलों में जल शक्ति अभियान को चलाएंगे - गजेंद्र सिंह शेखावत

नई दिल्ली, 9 मार्च - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, "लगातार 4 साल तक सफल जल शक्ति अभियानों के बाद आज से एक नए जल शक्ति अभियान को शुरू किया गया है। इस बार का जलशक्ति अभियान मातृशक्ति को समर्पित किया है। 'नारी शक्ति से जल शक्ति' शीर्षक के साथ देशभर के सभी 700 ज़िलों में जल शक्ति अभियान को चलाएंगे।"