राजधानी में  बोरवेल में गिरा  बच्चा 


नई दिल्ली, 10 मार्च -राजधानी दिल्ली की केशोपुर मंडी के पास एक शख्स 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है। सुबह तक खबर थी कि बोरवेल में बच्चा गिरा है, लेकिन पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति बोरवेल में गिरा। हादसे को 7 घंटे से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन अभी तक शख्स की कोई खबर नहीं है। ये अभी भी बड़ा सवाल है कि इतने गहरे बोरवेल में आधीरात शख्स आखिर कैसे गिरा। इसको लेकर देर रात से फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हुई है। बोरवेल के बगल में नया गड्ढा खोदा जा रहा है। जिसके जरिए अंदर गिरे सख्स को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। यह बोरवेल दिल्ली जल बोर्ड का है।