हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों की सूची जल्द सामने आएगी - अनुराग ठाकुर

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 10 मार्च - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "...हमारी हिमाचल प्रदेश की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पहले नहीं हो पाई थी, अब वो हो गई है...अब भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी और चर्चा के बाद हिमाचल प्रदेश की सभी 4 लोकसभा सीटों की सूची जल्द सामने आएगी। प्रदेश में सभी 4 लोकसभा सीटें भाजपा ही जीतेगी।"