मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा क्षेत्र विधायक पद से दिया त्यागपत्र

चंडीगढ़, ( राम सिंह बराड), 13 मार्च - पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है। मनोहर लाल ने कल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और उनके स्थान पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।