सी.ए.ए. एक बहुत ही उपयोगी कानून है - जी.बी.एस. ढिल्लों एडवोकेट

चंडीगढ़, 13 मार्च - जीबीएस ढिल्लों एडवोकेट, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि सी.ए.ए. बहुत ही लाभकारी कानून है। यह अवैध आप्रवासन के विरुद्ध एक ढाल प्रदान करता है। यह उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों (अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से) के लिए भारत आने का एक मार्ग है। सभी अल्पसंख्यकों को इस प्रयास के लिए मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए। इस कानून ने साबित कर दिया है कि भारत धर्मनिरपेक्ष है।