लोकसभा चुनाव-2024 तय करेगा देश का भविष्य - मनजिंदर सिंह सिरसा

नई दिल्ली, 16 मार्च- लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये चुनाव देश का भविष्य तय करेंगे। मैं इसका स्वागत करता हूं। इन चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है।