गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद जीएस मलिक का बयान 

गुजरात, 17 मार्च- गुजरात विश्वविद्यालय में अज्ञात हमलावरों द्वारा विदेशी छात्रों पर हमले के बाद अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जीएस मलिक ने बताया, "विश्वविद्यालय में करीब 300 विदेशी छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में ज्यादातर अफ्रीका से हैं कुछ अफगानिस्तान श्रीलंका और बाकी देशों से भी हैं। A बलॉक में लगभग 75 विदेशी छात्र रहते हैं। जहां रात को करीब 10:30 बजे छात्र नमाज पढ़ रहे थे। कुछ 20 से 25 लोग आए। उन्होंने कहां कि यहां क्यों नमाज पढ़ रहे हो, मस्जिद में नमाज पढ़नी चाहिए इस पर उनकी कुछ बहस हुई। फिर बाहर से आए लोगों ने पत्थर फेंके, कमरों में तोड़ फोड़ की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। हमने 20-25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज़ कर ली है। जो भी लोग मामले में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक व्यक्ति की पहचान हो गई है बाकियों की भी शिनाख्त की जाएगी। कानून व्यवस्था की स्तिथि नियंत्रण में है....घटना में 2 लोग अस्पताल में हैं, एक छात्र श्रीलंका और एक तजाकिस्तान से है।"