बिहार में NDA में हुआ सीट बंटवारा, चिराग की पार्टी को 5 सीट मिली

नई दिल्ली, 18 मार्च - लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए में सीट बंटवारा हो गया है। भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े ने विनोट तावड़े ने सोमवार को कहा कि भाजपा 17 और जेडीयू 16 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी हाजीपुर लोकसभा सीट सहित 5 सीट पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही विनोद तावड़े ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक सीट और जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इस बंटवारे में पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है।