सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश गरचा को फिर से पार्टी में करवाया शामिल

लुधियाना, (रूपेश कुमार), 4 अप्रैल-लुधियाना पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश सिंह गरचा और उनके साथियों को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया है। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से चलने वाली पार्टियां सिर्फ पंजाब को लूटने आती हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के अब तक के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए।