कांग्रेस का घोषणापत्र राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निचोड़ है - अशोक गहलोत

अहमदाबाद (गुजरात), 7 अप्रैल - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "...कांग्रेस का घोषणापत्र राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का निचोड़ है... सोशल सिक्योरिटी की तरफ बड़ा कदम उठाया गया है... मेरे ख्याल से ये इतना शानदार घोषणापत्र है कि उसकी आलोचना करने के लिए प्रधानमंत्री को शब्द ही नहीं मिले होंगे इसलिए उन्होंने तरीका निकाला कि मुस्लिम लीग का जुमला बोल दो ताकि लोग भ्रमित हो जाएं... "