BJP के लोगो इस लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें केवल सत्ता चाहिएः प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश, 9 मई - रायबरेली में एक सार्वजनिक रैली के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अब बीजेपी नेता कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे। वे आपके अधिकारों को कमजोर करेंगे क्योंकि इस संविधान ने आपको मतदान का अधिकार, आरक्षण का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, बोलने और विरोध करने का अधिकार दिया है, यही लोकतंत्र है। वे इस लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें केवल सत्ता चाहिए। वे तो यही चाहते हैं कि उनके व्यापारी मित्र आगे बढ़ें। उन्होंने भारत की सारी संपत्ति इन व्यापारी मित्रों को बेच दी है।