मुख्यमंत्री पंजाब पुलिस को कर रहे हैं बदनाम - राजा वड़िंग 

लुधियाना, 24 जून (रूपेश कुमार)- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर पंजाब पुलिस को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पंजाब पुलिस पर नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाना बेहद निंदनीय क्योंकि पंजाब पुलिस बहुत बहादुर है और आतंकवाद के समय में पंजाब पुलिस ने पंजाब के आतंकवाद को रोका था।