द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों के प्रस्ताव को दी मंजूरी 

नई दिल्ली, 6 जुलाई- भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को 22 जुलाई से 12 अगस्त तक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय बजट, 2024-25 23 जुलाई को लोकसभा में पेश किया जाएगा।