हवा भाजपा के पक्ष में है, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बन रही है- नायब सैनी

लाडवा, 5 अक्टूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा कि हवा भाजपा के पक्ष में है, हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बन रही है और लाडवा में बड़े अंतर से कमल खिल रहा है। कांग्रेस को सपना देखने से कोई नहीं रोक सकता, उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में भी सपना देखा लेकिन उन्हें अपने काम देखने चाहिए कि किस तरह वे विकास में बाधा बने। दलितों को जिस तरह उन्होंने अपमानित किया प्रदेश की जनता उसे समझ रही है।