भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है- दीपेंद्र हुड्डा 

रोहतक (हरियाणा), 5 अक्टूबर - कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव पर कहा कि पिछली बार इन्होंने(भाजपा) हरियाणा में नारा दिया था 75 पार, लेकिन वह 40 पर रुक गया। आज वे 50 की बात कर रहे हैं लेकिन इस बार कितने पर रुकेंगे यह देखना है। यह संविधान बचाने का भी चुनाव है। हरियाणा के लोगों ने मन बना लिया है भाजपा की सरकार जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। INLD, JJP भाजपा की B टीम हैं। बहुत से निर्दलीय उम्मीदवार भाजपा द्वारा प्रायोजित हैं, लोग ऐसे उम्मीदवारों को नकार रहे हैं।