आज से मॉनसून नीचे की तरफ शिफ्ट हो रहा है-  मौसम विभाग

नई दिल्ली, 14 जुलाई - मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "आज से मॉनसून नीचे की तरफ शिफ्ट हो रहा है। आने वाले दिनों में तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा के लिए हम रेड अलर्ट जारी कर रहे हैं। वहां पर 20 सेमी. से अधिक वर्षा हो सकती है। दिल्ली NCR की बात करें तो वहां पर कल तक हल्की से मध्य वर्षा रही। आने वाले दिनों में भी वर्षा की स्थिति हल्की ही रहेगी। दिल्ली के लिए कोई अलर्ट नहीं है।