विजय सांपला श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

चंडीगढ़, 19 जुलाई- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का कार्यकारी अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस प्रतिष्ठित पद को स्वीकार करते हुए सांपला ने इस नई जिम्मेदारी को संभालने पर गहरा सम्मान और गर्व व्यक्त किया है।