हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत आवश्यक है कि केंद्र से सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाए रखे- जयराम ठाकुर 

शिमला, 27 जुलाई - हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने पर कहा, "यह हिमाचल प्रदेश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है... अगर बजट में कोई कमी रह गई तो आपके पास बैठक में कहने का मौका था, मुख्यमंत्री दिल्ली तो पहुंच गए लेकिन दिल्ली में उनके नेताओं ने राजनीति करके उन्हें रोक दिया। इससे प्रदेश का बहुत नुकसान होता है। हिमाचल प्रदेश के लिए बहुत आवश्यक है कि केंद्र से सौहार्द्रपूर्ण संबंध बनाए रखे... मैं भी 5 साल मुख्यमंत्री रहा हूं, तब विकास कार्य हो रहे थे लेकिन जब से सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं हिमाचल के विकास कार्यों पर पूर्णविराम लगा हुआ है... हर बात पर राजनीति करना उचित नहीं है।