हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी सरकार: नायब सैनी

यमुनानगर (कुलदीप सैनी), 22 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से जनता तक पहुंचने की कोशिश कर रहे है। यमुनानगर में भी जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से संबोधित करते हुए  कहा कि वह लोगों का आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि वह लगातार हरियाणा में दौरे कर रहे हैं। जिससे तय है कि एक अक्टूबर को वोटिंग होगी और चार को परिणाम आएंगे और बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनेगी।