देश आज पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहा है, आज ही चंद्रयान-3 ने की थी दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग
नई दिल्ली, 23 अगस्त - केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 के उद्घाटन पर देश को संबोधित किया और कहा कि आज हम जहां हैं वो हमारे लिए गर्व का विषय है क्योंकि जिस चांद का दीदार करने को दुनिया तरसती है भारत उसे छू कर आया है।हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री ने उन्हें एक अवसर दिया औऱ ये वही अवसर है कि हम दुनिया के आगे सिर उठा कर खडे हैं। आज के ही ऐतिहासिक दिन चंद्रयान -3 मिशन ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया था। उसी की याद में पहली वर्षगांठ आज हम मना रहे हैं।
#चंद्रयान-3