उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या 

बुलंदशहर, 25 अगस्त - उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर कर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि शादी विवाह के मैटर को लेकर हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।