निशानेबाज मनीष नरवाल द्वारा रजत पदक जीतने पर भावुक हुए माता-पिता
फरीदाबाद (हरियाणा), 30 अगस्त - भारतीय पैरालिंपियन निशानेबाज मनीष नरवाल द्वारा #ParisParalympics में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट के माता-पिता भावुक हुए। उनकी मां संतोष देवी ने कहा कि बेटा देश के लिए मेडल लेकर आया है जो बहुत गर्व की बात है। हम बहुत खुश हैं। खुशी से हमारे आंसू नहीं रुक रहे हैं। वहीं निशानेबाज मनीष नरवाल के पिता दिलबाग सिंह ने कहा कि पूरे देशवासियों की प्रार्थनाओं से मेरे बेटे ने आज मेडल प्राप्त किया है। आज हमें बहुत खुशी और गर्व है साथ ही पूरे देश पर भी गर्व है जिन्होंने हमारे बेटे को इतनी दुआएं दीं।
#निशानेबाज मनीष नरवाल द्वारा रजत पदक जीतने पर भावुक हुए माता-पिता