झारखंड: रांची में बांध के पास चार शव बरामद


रांची: 11 सितंबर झारखंड की राजधानी रांची के बाहरी इलाके में एक बांध के निकट लगभग 25 से 30 वर्ष की आयु के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।शव मंगलवार रात करीब 11 बजे रांची सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुक्का बांध के पास बरामद हुए।