साढ़े 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

अमृतसर, 17 सितंबर (रेशम सिंह)- अमृतसर में एक महिला को साढ़े चार किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो अपने दामाद के साथ मिलकर हेरोइन का कारोबार कर रही थी। यह महिला पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थी। यह खुलासा पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लो ने किया है।