आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी- एकनाथ शिंदे

मुंबई, 21 सितम्बर - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं। पूरे देश में उसका परिणाम है। लोग भी काफी जागरूक हुए हैं। जब 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू हुआ, तब विपक्ष ने कई आरोप लगाए लेकिन आज हम उसका परिणाम देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान भी शुरू किया है, उसमें सभी लोगों को शामिल होना चाहिए। हमने मुंबई में डीप क्लीन ड्राइव शुरू किया, जबकि कई लोगों ने मुंबई की तिजोरी साफ करने का काम किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को जवाब देगी।