छगन भुजबल की अचानक तबीयत बिगड़ी, बॉम्बे अस्पताल में कराया गया भर्ती 

मुंबई, 26 सितम्बर - महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें विशेष विमान से पुणे से मुंबई लाया गया, जिसके बाद भुजबल को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया: छगन भुजबल का कार्यालय