संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गटेरस ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा पर की चिंता व्यक्त 

न्यूयॉर्क, 29 सितंबर - संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गटेरस ने मध्य पूर्व में बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने का आग्रह किया है। यूएन महासचिव गुटेरस की यह टिप्पणी लेबनान की राजधानी बेरुत में इस्राइली हवाई हमलों के बाद आई है, जिसमें हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला मारा गया। इस दौरान यूएन महासचिव ने अफगानिस्तान की स्थिति पर भी गहरी चिंता व्यक्त की।