यहां का किसान पूरे देश का अन्नदाता है- प्रियंका गांधी वाड्रा

अंबाला (हरियाणा), 30 सितम्बर - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यहां का किसान पूरे देश का अन्नदाता है। आपने आंदोलन किया। आपको कहा गया कि MSP मिलेगी, आपके साथ विश्वासघात हुआ। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। आपने देखा कि हाल ही में ओलंपिक में क्या हुआ। सरकार आपके लिए कुछ नहीं कर रही है। एक भी भर्ती नहीं होती है।