कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाली है और हवा कांग्रेस की बह रही है- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 

सिरसा (हरियाणा), 3 अक्टूबर - पूर्व भाजपा नेता अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "अच्छी बात है। कोई भी व्यक्ति यदि कांग्रेस में शामिल होता है तो हम उसका स्वागत करते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने वाली है और हवा कांग्रेस की बह रही है।