नायब सिंह सैनी ने किया बूथ निरीक्षण

हरियाणा, 5 अक्टूबर - लाडवा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए भाजपा प्रत्याशी और कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। उन्होंने मतदान प्रक्रिया की तैयारी और बूथ पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।