आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे

 

अमरावती 7 अक्टूबर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार शाम को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।नायडू दोपहर डेढ़ बजे हैदराबाद से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री बाद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे।