आंध्र प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत 

मोगलराजपुरम (आंध्र प्रदेश), 1 सितंबर- आंध्र प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से बीते शनिवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें 5 मौतें विजयवाड़ा में भूस्खलन की वजह से हुई है। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, भारी बारिश के कारण मोगलराजपुरम में एक जगह भूस्खलन हुआ। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भूस्खलन पीड़ितों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।