महाराष्ट्र से जल्द खत्म होगा नक्सलवाद - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

दिल्ली, 7 अक्टूबर - केंद्रीय गृह मंत्री के साथ बैठक पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि 2026 तक नक्सलवाद को पूरे देश से समाप्त करना है। महाराष्ट्र इसमें आगे रहेगा। हमारे लिए बहुत बड़ी सफलता की बात है कि कोई भी नई भर्ती नक्सल संगठनों में नहीं हो रही। जल्द महाराष्ट्र से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में पहले 550 नक्सल टीमें थी, अब सिर्फ 55-56 टीमें रह गई हैं।