आज विश्व में खपत से अधिक तेल उपलब्ध है- हरदीप सिंह पुरी 

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमारी ऊर्जा खपत लगातार बढ़ रही है। आज विश्व में खपत से अधिक तेल उपलब्ध है। यदि कुछ पार्टियां उपलब्धता पर रोक लगाती हैं तो बाजार में नए आपूर्तिकर्ता भी हैं, अल्प से मध्यम अवधि में मुझे दुनिया में तेल की कोई कमी नहीं दिखती...पर्याप्त तेल उपलब्ध है और हमारे पास प्रयोग करने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं।