दीपा कर्माकर ने जिम्नास्टिक से लिया संन्यास 

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर- जिमनास्ट दीपा करमाकर ने आज जिमनास्टिक से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। दीपा ने लिखा कि बहुत सोचने के बाद मैंने फैसला किया है कि मैं जिम्नास्टिक से संन्यास ले रही हूं। यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन समय सही है। जिम्नास्टिक मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है और मैं इसके हर पल के लिए आभारी हूं।