सनथ जयसूर्या श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने

कोलंबो, 7 अक्टूबर- अनुभवी बल्लेबाजी ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या को श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। आज श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने जयसूर्या को मुख्य कोच बनाने का फैसला किया। एस.एल.सी. एक एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। जयसूर्या को सितंबर में श्रीलंकाई टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। जयसूर्या का कार्यकाल 31 मार्च 2026 तक रहेगा।