प्रधानमंत्री मोदी ने फोन कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली


रांची: 7 अक्टूबर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। हाल में, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए सोरेन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सोरेन को रक्त शर्करा संबंधी समस्याएं आने के बाद शनिवार रात जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।