CEOs की चिंताओं पर भारत सरकार और हमारा मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है- अनुप्रिया पटेल

मुंबई, 18 अक्टूबर - केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, "आज 'इंडिया केम 2024' के अंतर्गत CEOs फोरम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने की। केमिकल और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में अवसर पर बात हुई। CEOs की चिंताओं पर भारत सरकार और हमारा मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है। राजनीतिक स्थिरता है। बहुत सारी योजनाएं हैं। बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है।