नरेंद्र मोदी यूक्रेन युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं- व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को, 19 अक्टूबर- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि नरेंद्र मोदी यूक्रेन युद्ध को लेकर काफी चिंतित हैं। रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एक मीडिया ब्रीफिंग में पुतिन ने कहा कि वह जब भी उनसे बात करते हैं तो हमेशा इस मुद्दे को उठाते हैं और अपने विचार व्यक्त करते हैं। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। पुतिन ने कहा कि वह रूस-यूक्रेन संकट को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म करना चाहते हैं। हमने इसे ख़त्म करने की कोशिश शुरू की लेकिन यूक्रेन ने बातचीत रोक दी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की वजह से युद्ध चल रहा है। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में रूस की जीत का दावा किया है।