राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज मॉरिटानिया पहुंची 

मॉरिटानिया, 16 अक्टूबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में आज मॉरिटानिया पहुँचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मॉरिटानिया की पहली यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद गजौनी ने गर्मजोशी से स्वागत किया।