जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

टोक्यो , 11 अक्टूबर - जापानी संगठन 'निहोन हिडानक्यो' को 2024 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले में बचे लोगों की देखभाल करता है। निहोन हिडानक्यो एक एनजीओ है, जिसका प्रयास दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त कराना है। इसके लिए यह संगठन हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले की भयावहता को उदाहरण के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है और इसके माध्यम से यह समझाने की कोशिश करता है कि दुनिया में परमाणु हथियारों का दोबारा इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाना चाहिए।