कृष्ण बेदी ने हरियाणा के मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार 

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर - कृष्ण बेदी ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं कृष्ण बेदी को बधाई देता हूं और तीसरी बार बीजेपी को इतना बड़ा जनादेश देने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देता हूं पीएम मोदी के नेतृत्व में हम हरियाणा को प्रगति और विकास की ओर ले जाएंगे।