नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।