महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर- भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।